Saturday, December 12, 2015

हिन्दुस्तान के दो 'मुसलमान' !

सीवान शहर के हर दुकान में इस आदमी की तस्वीर होनी जरूरी थी। एकदम राजा कि तरह फूलमाला के साथ, गणेश-लक्ष्मी हों या ना हों... इसकी तस्वीर जरूरी थीं। छोटे शाहब यानी शाहबुद्दीन... जिस दुकानदार ने श्रदधा सहित इस आदमी की तस्वीर नहीं लगाई, उसकी खैर नहीं।

आईबी अगर सही से काम करती नेपाल के रास्ते, इस आदमी को अलकायदा तक खोज निकालती।

सीवान और आसपास जिले में ये छोटे शहाब, मौत और दहशत का नाम था।
प्रतापगढ़ के कुंडा के रघुराज प्रताप सिंह, (राजाभैया) की तरह ये भी 'न्याय' करता था । थाने और पुलिसवालों को अपने घर बुला दरबार लगाता था। इसके लोग
AK-47  से ताबड़तोड़ गोलियां चला, पुलिसबल का सामना करते थे। भारत में गैरकानूनी AK-47 कहां से और कैसे आते हैं, कोई भी इसकी खोजबीन करे तो वो सेना के रास्ते अलकायदा तक पहुंच जाएगा। आईबी अगर ठीक से काम करती तो यहां भी वो हिजबुल और अलकायदा तक पहुंच जाती।

प्रकाश झा के अपहरण का तबरेज आलम, शाहबुद्दीन ही हैं, वो काल्पनिक किरदार, दरअसल कई सच्चे जीते-जागते लोगों का मेल है, सबसे ज्यादा उसमें शाहबुद्दीन ही हैं।  

 

पूरा सीवान जानता है कि उन दो लड़कों पर तेजाब उढ़ेलनेवाला कौन था? उनके पिता तो जानते ही हैं। उन्होंने तो अपनी आंखों से देखा है ये सब होते कि कैसे उनके तीसरे बेटे को उनके सामने ही गोली मार दी गई। यही तो था उस खौफनाक करतूत का गवाह। गवाह क्योंकि अपहरण इसका भी  हुआ था, लेकिन ये कैसे भी अपनी जान बचा भाग निकला, अपने भाईयों की दर्दनाक मौत देखने के बाद। पिता ने पुलिस से शिकायत भी की है कि पिछले साल उनके तीसरे बेटे को उनकी आखों के सामने शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा ने गोली मारी। पर जानने और देखने से क्या होता है?

सच तो सब जानते हैं पर मानते कहां उसे? दरअसल वो जिसे मानना चाहते हैं, वही तो उनका सच होता है। और उनका मानना उनके व्यक्तिगत तात्कालिक स्वार्थ से तय होता है। स्वार्थ बड़ा विचित्र
चीज है, अगर आपके पास दिमाग और बुद्धि हो तो... ये हर वो काम करवाता है जो गैरकुदरती है।

तो जानने और देखने से क्या होता है
?
कानून तो सबूत से न्याय करता है। जज जानता है कि न्याय क्या है, पर वो कर नहीं सकता कि उसके पास इसके लिए पर्याप्त वजह नहीं हैं, होते ही नहीं।

शहाबुद्दीन के खिलाफ जंग में, अपने तीनों लड़को को खो चुकनेवाले पिता मानते हैं कि न्याय तो हुआ पर वैसा साफ नहीं, जैसा उसे होना चाहिए... उनके मुताबिक शहाबुद्दीन को फांसी दे देनी चाहिए। पर न्याय व्यवस्था ये नहीं मानती। वो मानती है कि दो हत्याओं में दोषी साबित होने पर भी ये आदमी उम्रकैद की सजा से रिफॉर्म हो जाएगा, सुधर जाएगा। पर उन दर्जनों हत्याओं और दूसरे मामलों का क्या, जो दर्ज ही नहीं हुए? या जिनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला या रहने नहीं दिया गया?

न्याय...
!
यमराज को हत्याओं के लिए फांसी हो तो ये अन्याय हो जाएगा। हत्याएं तो उनका पेशा है। और यमराज का पेशा तब तो और भी क्षम्य है, जब वो आकाओं के लिए काम कर रहा हो। यमराज तो शिव के लिए काम करते हैं, शिव ही तो संहार के देवता हैं।

भाई आमिर साहब! देखिए.... भारत में कितनी धार्मिक सहिष्णुता है। आपके आरोप के जवाब में इस समाज ने क्या किया है? शहाबुद्दीन का धर्म इस्लाम है, वो मुसलामान हैं।

एक और
मुसलमान हैं इस देश में... सलमान खान। तस्वीर शहाबुद्दीन की भी लगाई जाती थी, तस्वीर सलमान खान की लगाई जाती है, वजह अलग-अलग है। तो सलमान नाम के इस मुसलमान के मामले में चश्मदीद गवाह की मौत हो जाती है, उसे भीख मांगने पर मजबूर कर दिया जाता है, उसे जेल जाना पड़ता है, वो तड़प-तड़पकर बेहद गरीबी और लाचारी में, बीमारी की हालात में जीते जी नरक भोगते मर जाता है। वो बीमारी उसे कहां से मिली, इसकी जांच कौन करेगा? उसकी हत्या हुई या वो यूं ही मर गया? उसकी हत्या ऐसे हुई कि लगे एकदम सामान्य मौत है? ये तो सलमान खान के फिल्म के किरदारों की कहानी है,
जिसमें ताकतवर खलनायक, एक सच्चे आदमी को पागलखाने भेज देते हैं और जहां उसे सचमुच में पागल बना दिया जाता है। कहानी फिल्मी होती है तो वो पागल ठीक होकर अपने साथ हुए अन्याय का बदला लेता है।

पर सचमुच में फूलनदेवी कहां होती हैं हमेशा
?  लोग एक बार टूट जाने के बाद दोबारा कहां खड़ा हो पाते हैं?
वो नष्ट हो जाते हैं, खत्म हो जाते हैं। न्याय और अन्याय से ऊपर उठ वो भाग्य को अपना कर्ता मान... सब स्वीकार कर लेते हैं। भले ही उनके तीन बेटे मारे क्यों नहीं गए हों। वो भी एक दुकान के झगड़े में... कि एक बाहुबली उनकी दुकान ले लेना चाहता था। शहाबुद्दीन को जिस हत्या की सजा मिली है, उसकी जड़ में एक दुकान पर कब्जे का संघर्ष है, दुकान मारे गए लड़कों के पिता की थी।

हिट और रन केस का वो चश्मदीद... मारा जाता है, आप इसे
मर जाता है ही पढ़ लीजिए। वो मरते दमतक अपने बयान पर कायम रहता है, जिसके मुताबिक सलमान खान दोषी थे, उन्हें सजा मिलनी चाहिए। पर उसके दोषी कहने से क्या! दोषी तो अदालत करार देती है, सजा भी अदालत ही देती है। सच्चाई पर गीता की कसम के बूते भरोसा करनेवाली भारतीय न्याय व्यवस्था को ये भी तो भरोसा करना चाहिए कि मरता हुआ आदमी झूठ नहीं बोलता। उसकी बात, गीता पर हाथ रख कही बात से ज्यादा सच्ची होती है। पर इसमें गीता पर हाथ रख के कसम खानेवाली नाटकीयता कहां है?

पर नहीं, ये तो बात ही आदर्शवाद की है... आदर्श, तो एक संकल्पना है। बस सोच।


एक गैरकानूनी हथियार रखने के अपराध की सजा पांच साल और दो युवकों पर तेजाब उढ़ेल मार डालने की सजा बस बारह साल (चौहद साल की कैद करीब बारह साल में खत्म हो जाती है)... आमिर खान साहब, यहां कोई असहिष्णुता नहीं है, सरकार और समाज ने आपको ये दिखाने के लिए साबित किया है... इसमें कोई पार्टीगत मतभेद भी नहीं है...

सरकार को अपनी छवि ठीक करनी है, और इसके लिए सलमान से बेहतर ब्रांड एम्बैस्डर कौन हो सकता है। भले ही इसके न्याय और अन्याय के बीच की लकीर मिट जाए। न्याय और अन्याय तो कानूनी विचार है। नैसर्गिक न्याय की अवधारणा तो ईश्वर जानता है, वो ही जाने, सरकार और समाज को इससे क्या!

मरते दम तक अपना बयान नहीं बदलनेवाला गवाह मर जाता है, या मार डाला जाता है। आतंक और दबदबे के प्रयाय के साम्राज्य के लिए जो अपने बेटे को उत्तराधिकारी बना रहा हो... सामने ऐसा हो रहा हो। स्पष्ट हो, पर उसे दोबारा समाज में शामिल होने की सुविधा मिलनेवाली हो। ऐसे में कोई अगर किसी बुजुर्ग दंपत्ति को सरेबाजार पीट दे तो किसी को क्या पड़ेगी। और क्यों वो सही, उचित और सत्य का साथ देगा।

समाज.. दब्बू, कमजोर, मतलबी और कायर एक दिन में नहीं बनता, इसकी एक लंबी प्रक्रिया है। उसे सजग रखने के लिए आपको लगातार कोशिश करनी पड़ेगी। उसे दब्बू बनाए रखने के लिए उसपर कायरता की परत भी लगातार चढ़ाई जाती रहती है।

Wednesday, December 9, 2015

स्व-तंत्र देश के फरियादी और शासक

 
हम राजाओं से शासित राज्य ही हैं।
फरियाद हमारी फितरत है। अधिकार मिलने के बाद, कर्तव्य नहीं करने की अपनी आदत के चलते, हमेशा ही हम अधिकारों की ऐसी की तैसी कर देते हैं। और वापस अपनी औकात पर आ जाते हैं। हमारी हैसियत दरअसल एक फरियादी से एक बाल भी ऊपर नहीं है, इसीलिय तो अधिकारों का तिया-पांचा कर हम वापस उसी औकात पर आ गिरते हैं। याचक, फरियादी, विनयशील भिखारी की औकात पर। 
 
न्याय का मतलब ही घंटी है
सुनते हैं कि जहांगीर ने अपने महल के बाहर सोने की एक घंटी टांगी थी। कोई भी, किसी भी वक्त अपनी फरियाद ले वहां आ सकता था और जिसने भी घंटी बजा ली,  न्याय रेंग कर, घुटनों के बल घिसटते हुए, उस तक पहुंच जाता था। उसके साथ न्याय होता ही होता था।
 
और जो घंटी ना बजा पाए, उसके न्याय का क्या? जाहिर है उसे न्याय नहीं मिलता होगा।
 
तो न्याय का मतलब ही घंटी है... अब इस घंटी तक पहुंच रखने के लिए कितने अन्याय हुए होंगे इसका कोई ब्योरा नहीं है। राजा को ये समझ आया कि घंटी बजी तो ही न्याय जरूरी है। वो बज गई तो राजा ने उसका न्यायकर राजधर्म का सही-सही पालन किया। घंटी नहीं बजी है, तो राज्य में न्याय की जरूरत ही नहीं है। सब ठीक है... पर राजा ने ये नहीं सोचा कि घंटी बजने का मतलब ये होना चाहिए था कि राज्य में अन्याय इस हद तक है कि उसे पाने के लिए घंटी बजाने की जरूरत आन पड़ी है।

प्रजातंत्र के नाम पर राजतंत्र
प्रजातंत्र के नाम से चलने वाले इस देश को राजशाही की आदत है, यही इसका चरित्र है। ये देश प्रजातंत्र के तरीके से दरअसल एक राजा चुनता रहा है। इस देश को तंत्र और स्व तंत्र में एकदम ही भरोसा नहीं। स्व तंत्र... इस देश में काम नहीं करता, भले ही देश, अंग्रेजों से इसी स्व-तंत्र के लिए लड़ा था। 

इस फरियादी, फरियाद और बादशाह की कहानी में सोशल मीडिया खूब साथ दे रहा है। एक वक्त ऐसा भी आ सकता है कि जब फरियादी, बादशाह और सोशल मीडिया भर रहेगी और शासन चला करेगा।

फिर तंत्र का क्या काम? अपने आप से खुद पर शासन करनेवाला तंत्र तो और भी बेकार होगा।

'स्व' या 'पर' ? तंत्र काम ही नहीं कर रहा
ट्रेन में एक यात्री को, अचानक बीमार हो गई अपनी पत्नी के लिए त्वरित मदद की जरूरत है। जीवन का कोई मोल नहीं समझनेवाले इस समाज में, आपात मदद देने की व्यवस्था हो ही क्यों, क्यों जरूरी हो। तो ऐसे समाज में इस तरह की आपात स्थिति में मदद की कोई व्यवस्था होती नहीं, सो उस पत्नी को भी नहीं मिलती। दरअसल मदद का इंतजाम ही नहीं है। चिकित्सा मदद नहीं मिलने पर अपनी पत्नी की मौत से व्यथित वो यात्री, इसकी फरियाद, इसकी शिकायत सीधा प्रधानमंत्री कार्यालय को कर देता है। उसकी मजबूरी है ऐसा करना... क्योंकि बीच का तंत्र काम ही नहीं करता।
 
शासक और जनता के बीच जो तंत्र स्वत:स्फूर्त काम करना चाहिए, वो काम कर ही नहीं रहा, वर्ना ऐसी नौबत ही नहीं आती। उसी तरह की एक और ट्रेन में कुछ बच्चों को खाना नहीं मिलता, तो वो इसकी फरियाद सीधा रेल मंत्री से कर देते हैं। फरियाद हो और राजा अमल नहीं करे तब राजा कैसा। सो रेल मंत्री व्यक्तिगत रुचि लेकर बच्चों को बढ़िया खाना उपलब्ध करवाते हैं।

लेकिन उन बाकी यात्रियों का क्या, जिन्हें बढ़िया खाना नहीं मिला पर उन्होंने फरियाद नहीं की। मतलब उनको बेहतर खाने का हक नहीं।

पैरवी और सिफारिशकारों का समाज
पैरवी, सिफारिश से ही काम हो सकने की हमारी आदत, और बिना बांस से खोंचारे, काम नहीं करने की हमारे तंत्र की फितरत ने हमें यहां पहुंचा दिया है।  


तो क्या रेल में साफ कंबल नहीं मिले, खाना नहीं हो, पानी नहीं हो, टॉयलेट साफ नहीं हो... दवा नहीं मिले... ऐसी हर बात के लिए हमको रेल मंत्री या प्रधानमंत्री से ही मदद मांगनी पड़ेगी, फरियाद करनी पड़ेगी? तभी वो सुविधाएं मिलेंगी, जो पहले ही अनिवार्य रूप में मिल जानी चाहिए थी?

ये क्या तरीका विकसित हो रहा है इस देश में!
तंत्र का काम खुद ही अपनी जिम्मेदारी निभाना है। ये हो नहीं रहा है। भ्रष्टाचार का ये आलाम है कि ये हो ही नहीं रहा है। हर बात के लिए प्रधानमंत्री को ही अपील करनी पड़ती है। वो ही ऐसा करते हैं। अब हर समस्या के लिए जनता सीधा प्रधानमंत्री से ही शिकायत करेगी... जो करेगी उसे तो सुविधा मिलेगी, और जो नहीं करेगी उसे... और सवा अरब लोग अगर फरियाद ही करने लगें तो...

तय तो कुछ और हुआ था...
जबकि तय तो हुआ था ऐसा तंत्र का बनना है कि जिसमें हर व्यक्ति को सुविधा मिलेगी। एक स्वतंत्र राष्ट्र के गठन के वक्त यही तो तय हुआ है। उसके लिए ही तो एक तंत्र का गठन, उसकी स्थापना की गई है कि ये सिस्टम खुद ही जवाबदेह होगा, उत्तरदायित्व निभाएगा। ऐसा हो नहीं रहा है और एक नई व्यवस्था जन्म ले रही हैं, जहां बादशाह आदेश देगा, तो ही उसके लोग फौरन फरियादी तक सुविधाएं पहुंचा देंगे।  

बच्चों के खाने के लिए रेल मंत्री का हस्तक्षेप हो तब ही उन्हें खाना मिले, ये सही नहीं। बच्चों को बेहतरीन भोजन मिलना चाहिए, इसके इंतजाम के लिए रेल मंत्री को हस्तक्षेप करने की जरूरत नहीं पड़नी चाहिए। इस तंत्र को खुद ही इतना समर्थ और ऑटोमेटेड होना चाहिए। बात तो ऐसे ही स्वाधीन भारत की हुई थी।

राजा की तरह हर बात अब शासक के मुंह से कहलवाई जा रही है। छोटी से छोटी, बेहद जरूरी बात भी। ऐसी बात भी जिसके लिए देश और जनता को कहने की जरूरत नहीं पड़नी चाहिए, पड़नी भी चाहिए तो तंत्र ही खुद उसकी पहल कर ले...

स्व-तंत्र एक कुदरती व्यवस्था है
गाल पर मच्छर बैठा हो तो उसे मारने के लिए दिमाग से निर्देश नहीं आते हैं। मच्छर की खबर दिमाग तक पहुंचती ही नहीं। वो तो थप्पर से चोट जरा जोर की लग जाए तो दिमाग जान पाता है कि ये कार्रवाई मच्छर को मारने की हुई है। पैर में कुछ चुभे तो वहां से फौरन पैर हटा लेने का काम दिमाग के आदेश से नहीं होता है।
 
सामने से पत्थर आ रहा हो तो सिर झुकाकर बच जाने का काम दिमाग के निर्देशों से नहीं होता... एक स्वभाविक संतुलन और समन्वय होता है हमारे शरीर के अंग तंत्र में, शरीर के हित के लिए काम करने के लिए जिसे दिमाग के निर्देशों की जरूरत नहीं पड़ती है। फेफड़े को सांस खींचने केलिए दिमाग का निर्देश नहीं मिलता।

खतरनाक है ये...
बरसों से लेकिन हमारे स्व-तंत्र देश में हर बात एक केंद्रीय नेतृत्व से कहलवाई गई है... और अब तो ये और भी मुखर हो गया है। सफाई के लिए प्रधानमंत्री कहेंगे तभी देश में सफाई होगी।

ये बात केवल प्रधानमंत्री ही नहीं. केजरीवाल जी भी ऐसा ही कर रहे। वो भी हर बात खुद ही करना चाह रहे हैं। बादशाह की तरह केजरीवाल भी हर बात खुद ही अपनी प्रजा से कहते हैं। सम विषम नंबर का कारें वाला तरीका हो या दिल्ली को कूड़ा मुक्त करने का अभियान... हर स्कीम की सूचना और अपील केजरीवाल साहब खुद ही प्रजा से करते हैं, या निर्देश देते हैं।

तो तंत्र में एक जनसंपर्क विभाग का क्या काम है? या जनता इतनी असंवेदनशील हो गई कि राजा के आदेश से नीचे से उसका अंग हिलता ही नहीं। लेकिन तंत्र के प्रति उदासीन हो गई जनता तो एक दिन राजा के आदेशों के प्रति भी उदासीन हो जाएगी... फिर...तब क्या होगा?

व्यक्ति का तंत्र से बड़ा होना सही नहीं...
किसी को लग सकता है कि ये तो सीधा जनता से जुड़ाव है... बेशक लग ऐसा ही रहा है। पर इससे एक स्वचेतन तंत्र का विकास नहीं होगा। इस तरह तो तंत्र से ज्यादा जरूरी और बड़ा एक व्यक्ति हो जाएगा।

व्यक्ति नहीं रहेगा, नहीं होगा तो तंत्र क्रियाशील ही नहीं रहेगा। पर प्रजातंत्र तो स्व-तंत्रता की बुनियाद पर टिकी व्यवस्था है। जब उस तंत्र का स्व ही जहां काम नहीं करेगा, वो स्वत: ही काम नहीं करेगा तो ये व्यवस्था प्रजातंत्र कैसे होगी।

व्यक्ति का तंत्र से बड़ा होने की मिशाल वो सरकारी विज्ञापन रहे हैं, जो पिछली सरकार, और उससे भी पिछलों सरकारों ने और उसके भी पहले की सरकारों ने छपवाए थे, और खूब छपवाए थे। जिसमें नेता, पार्टी अध्यक्ष, प्रधानमंत्री, मंत्री, राज्यमंत्री, उत्तराधिकारी जैसे लोगों की तस्वीरें छापीं जातीं थीं। चूहे मारने की दवा की जरूरत जैसी दो लाईन की सूचना में, दस लोगों की तस्वीरें, वो भी पद समेत होती थीं। अजीब बात थी... सरकार जनता को सूचना दे रही है, इसमें किसी मंत्री-संतरी के तस्वीरों का क्या काम।

हर होर्डिंग में ‘बड़े’ नेता की तस्वीर होती थी। अब भी देख सकते हैं आप कि किसी भी क्रांग्रेसी बैनर और पोस्टर या होर्डिंग में सोनिया, राहुल, के साथ-साथ प्रियंका वाड्रा की भी तस्वीरें होती हैं। ये खतनाक रवैया था, नतीजा तो हम भोग ही रहे हैं।

मोदी जी के मामले में तो बात, दो कदम और आगे है कि वहां मोदी जी के अलावा और किसी की तस्वीर होती ही नहीं। ये भी घातक है। हर जगह हर मामले में केवल मोदी जी दिखते हैं... तो जाहिर है फरियाद भी सीधा मोदी जी से ही होगी। ये एक तरह की राजशाही की तरफ देश बढ़ रहा है। राजशाही में सब से जरूरी बात होती है उत्तराधिकार...

पुत्रप्रेमी धृतराष्ट्र लालू का समाज को धोखा

लालू यादव ने अपने नालायक बेटों को सिंहासन पर बिठा दिया। ये राजशाही और साम्राज्य की स्थापना के प्रयास की हद है। वैसा साम्राज्य जब एक राजा का नालायक बेटा भी, उसका उत्तराधिकारी हो सकता था। उत्तराधिकारी भी, विचारों का नहीं, पद, सत्ता और साम्राज्य का। लेकिन प्रजातंत्र तो एक विचारधारा है। लालू जी ने राज्य के साथ धोखा किया है... वो तब शानदार नेता होते अगर अपनी पार्टी में अपने से भी ज्यादा काबिल नेता विकसित करते और उसे आगे बढ़ाते... देश-भक्ति ये है, समाज सेवा ये है। अपने से काबिल लोगों के हाथों देश और समाज को सौंप कर जाना।

कांसीराम ज्यादा सही थे?
इस मामले में कांसीराम ज्यादा सही व्यक्ति थे, अब आप कांसीराम की मायावती के साथ की मजबूरी का हवाला देंगे तो जयललिता भी तो वैसे ही विकसित हुईं... । भारत क्या, दुनिया भर में ही राजशाही में राजा की रखैल की बेटी भी महारानी हो सकती है, होती रही है।

बरगद ने नीचे कुछ और नहीं पनपने देना
विडंबना ये है कि खुद ऐसे तरीके से, बिना किसी पृष्ठभूमि के अपनी काबीलियत (चाहे वो जैसी भी हो) के बूते आगे बढ़नेवाले लोग, इतने असुरक्षित हो जाते हैं कि वो अपने आगे और किसी को पनपने ही नहीं देते। वो अपने चरित्र से जानते हैं कि जैसे उन्होंने उत्तराधिकार पर कब्जा किया, वैसे ही कोई पनप गया व्यक्ति भी कर लेगा।

इंदिरागांधी ने ऐसा किया, इसी से राजीव गांधी जैसे व्यक्ति को प्रधानमंत्री बनना पड़ा। सोचिए मायावती कल नहीं रहें तो दलित आंदोलन का नेतृत्व कौन करेगा? लालू मर गए तो आरजेडी का क्या होगा? राहुलबाबा के अचानक नहीं रहने पर कांग्रेस क्या करेगी? जयललिता के नहीं रहने पर क्या होगा, उस राज्य के अभी पक्ष का कभी विपक्ष की भूमिका का? हर राजनीतिक पार्टी में टीम और दल के काम करने का सिस्टम ही खत्म हो गया है।

ये तरीका ठीक नहीं है... ये देश और समाज के साथ धोखाधड़ी है...

हमारे देश का हर नेता ऐसा ही कर रहा है... करता रहा है... ये रवैया बेहद खतरनाक है... इससे हमारा तंत्र खत्म हो जाएगा और आनेवाले वक्त में हम एक घोर राजशाही के गिरफ्त में होंगे। जो बेशक वैसी राजशाही नहीं होगी जैसी राजशाही के बारे में हम अपने इतिहास से जानते हैं या जैसी हमने अपने इतिहास में भोगी है।

तंत्र को जिम्मेदार बनाने की कोशिश हो...
लगता होगा, और सही ही लगता होगा कि जनता और शासक में सीधा बातचीत होने से अफसरशाही और लाल फीता शाही में व्याप्त भ्रष्टाचार से मुक्ति मिलेगी। जनता को निजात मिलेगी उससे। लेकिन सही ये है कि यही लालफीता शाही... सरकार है। यही देश का शासन चलाती है, यही तंत्र है। उसका मूल्य और निष्ठा से भरा, स्वविवेकी होना, बेहद जरूरी है। कोशिश उसमें मूल्य स्थापना की होनी चाहिए कि वो खुद ही स्व-निर्णय ले... और सबके हित में, राष्ट्र हित में फैसले ले।

लेकिन लालफीता शाही से बच जाने के लिए ये जो केवल ‘मैं, मेरा और मेरे अलावा और कोई नहीं; कि  व्यवस्था स्थापित हो रही है, वो तंत्र का सर्वनाश कर देगी।

अगर हम किसी की लाठी से ही तंत्र को काम करने का आदी बना देंगे तो वो स्व तंत्र नहीं रह जाएगा... हम हर अधिकारी कर्मचारी को सेवा में आने से पहले शपथ दिलाते हैं... वो शपथ ही तो तंत्र के प्रति निष्ठा का मूल्य है... पर ये काम नहीं कर रहा तो इससे काम करवाने के तरीकों पर गौर करना होगा। 

सेवक को शासक नहीं होने देना चाहिए...
जो तरीका बन रहा है, उससे हमारा सेवक, हमारा शासक बन जाता दिख रहा है। बाकी लोगों की तो छोड़िए... केजरीवाल साहब तक अपने संबोधनों में ‘मैं और मेरे मंत्री’ का इस्तेमाल करने लगे हैं। लालू, मायावती, ममता, और जयललिता जैसे लोग तो हैं ही। प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, मंत्री... प्रजा का शासक नहीं, उसका सेवक होता है। लेकिन प्रजा ही उसे मालिक के रूप में ना केवल स्थापित करने लगी है बल्कि उससे ऐसा ही व्यवहार भी करने लगी है। 

ऐसा बहुत दिनों से हो रहा है, बौधिक विकास का सिधांत ये कहता है कि इसे कम होना चाहिए था... पर ये तो बढ़ रहा है।इस देश को इसपर नियंत्रण के लिए कोई इंतजाम करना पड़ेगा।

पर सिफारिशों के बूते ही हर काम करवानेवाले इस समाज को ये और ऐसा होता दिखेगा ही नहीं। उसे बात तो एकदम सहज और वाजिब लगेगी। पर ये बात स्व-तंत्र राष्ट्र के खिलाफ है... और ऐसा करने से उसकी स्वतंत्रता टिकेगी नहीं...

हजारों साल के इतिहास वाले देश में सत्तर साल कोई बहुत बड़ा समय नहीं होता।

Sunday, December 6, 2015

मंदिर तो वहीं बनना चाहिए...



 
राम मंदिर बनना चाहिए... बिलकुल वहीं बनना चाहिए, जहां श्री राम का जन्म हुआ था, उनकी ही जन्म-भूमि पर। अब सवाल है कि राम जन्मे कहां थे?

राम की जन्मभूमि के बारे में जानने से पहले भी एक और सवाल है। हर वो आदमी, जो राम की जन्म
-भूमि के बारे में जानने का दावा करता है, पहले अपनी जन्म भूमि के बारे में खोज करे। वो एकदम ठीक-ठीक बता पाए कि उसका जन्म, धरती में इस अमुक जगह हुआ था, ये जो दस मीटर का गोला है, यही वो जगह है, जहां उसने पहली सांस ली थी।
 
ऑपरेशन थियटर में जन्मे लोग भी अब चालीस साल के हो चुके होंगे। वैसे अब भी वैसे लोग जिंदा होंगे ही, जिनका जन्म ऑपरेशन थियटर की टेबल पर नहीं, धुएं भरी एक अंधेरी स्याह कोठरी में, जमीन पर सोयरी(सोहर) में हुआ होगा। पक्का दावा है कि महज तीस चालीस साल पहले जन्मे हम-आप, अपने जन्म स्थान के बारे में निश्चितता से नहीं कह सकते। ना तो उस टेबल की पहचान कर सकते हैं, जहां और जिसपर दुनिया में बाहर निकल हमने पहली सांस ली। ना ही वो जमीन पहचान सकते हैं, जहां किसी दाई मां ने हमको-आपको इस जमीन पर उतारा होगा।

हमको जन्म देनेवाले माता-पिता ने भी उस जन्म स्थान की इतनी अहमियत नहीं समझी कि उसे चिह्नित कर दें, जबकि हम, उनके जीवन की सबसे महान उपलब्धि और वरदान रहे थे। अपने ही जन्मस्थान के बारे में हम-आपको कोई सूचना नहीं, जबकि ये ज्यादा पुरानी बात भी नहीं, बस पच्चीस से चालिस साल पहले की बात होगी, तो फिर राम कहां पैदा हुए इसके बारे में कौन तय करेगा?

रामायण में श्री राम का जन्म कौशल्या के गर्भ से हुआ। लेकिन राजा दशरथ तो केकई के हाथों की कठपुतली थे। फिर उन्होंने कौशल्या की संतान के जन्म-स्थान को चिह्नित करने का काम तो किया ही नहीं होगा। उनके मृत्यू के बाद, एक सौतन, ईर्ष्या में गले तक डूबी एक सौतन, क्या अपने पुत्र भरत के रास्ते के कांटा, राम के जन्म स्थान के सारे चिह्न् मिटा नहीं देगी जबकि उसने तो, उसी भरत के लिए राम को चौहद साल वनवास भेज दिया था।


राम की अनुपस्थिति में उसका ही बेटा अवध का राजा रहा और वो राज माता रही होगी। चौहद साल में भारत की जनता को कुछ याद रहता है, जो अवध की जनता को रहा होगा।

चौहद साल राम अयोध्या से बाहर रहे। इस बीच अयोध्या की दशा क्या रही, इसका कहीं कोई ब्योरा नहीं है। रामायण की कथा तो राम के साथ चलती जाती है, और भरत जिस अयोध्या के राजा थे, रामायण... भरत के शासन काल की उस अयोध्या की चर्चा तक नहीं करती।

केकई और मंथरा तो राम के वनवास जाने के बाद भी अयोध्या में ही थीं। आपको लगता है वो इन चौदह बरसों में वो और उसके समर्थकों का एक पूरा दल, बेकार बैठा रहा होगा
?
दुष्टता और कपट कभी बेकार और निष्क्रिय नहीं बैठते हैं। उनकी फितरत अनवरत काम करते रहने की है।

अयोध्या के बाद लव-कुछ के वंशज क्या अयोध्या के ही राजा रहे?

कृष्ण की मथुरा तो राम के छोटे भाई, शत्रुघ्न की बसाई हुई थी। तो वो भरत, जिनके नाम पर भी शायद इस उपमहाद्वीप का नाम भारत रखा गया हो, शकुंत्ला के बेटे भरत के नाम पर तो भारत का नाम भारत रखा ही गया। तो वो भरत जिनके नाम से इस देश का नाम भारत रखा गया... वो भरत, क्या पराक्रमहीन पुरुषार्थहीन राजा थे
या वो श्री राम के गुलाम थे?

जैसे शत्रुघ्न ने मथुरा बसाई, लक्ष्मण ने क्या किया? भरत ने क्या किया? और खुद राम ने क्या किया
?

चौदह बरस में तो जमीन भी अपना पूरा स्वरूप बदल लेती है, अगर आदमी का बास हो, तब तो वो पूरा का पूरा ही बदल जाती है। जो लोग गंगा के किनारे रहते हैं, वो बता सकते हैं कि कैसे नदियां अपना पूरा रास्ता बदल लेती है। सरजू भी तो नदी ही है।

तो दुनिया बदल जाती है पर अयोध्या वैसी ही रही, जैसी राम के जन्म के वक्त में थी
नहीं क्या?
ऐसा तो रामायण भी नहीं कहती। राम के जन्म से लेकर उनके अयोध्या वापसी तक, रामकथा लगातार बदलाव की ही बात करती है। व्यावहारिकता ये है कि संपत्ति के लिए दो सगे भाई, एक दूसरे की हत्या करवाते रहे हैं, फिर सौतेले भाई कैसे प्यार से रह सकते हैं।

और जैसे केकयी ने दशरथ से अपने बेटे के लिए काम करवाया, वैसे ही तो भरत और लक्ष्मण की पत्नियां होंगी। शत्रुघ्न की पत्नी और बच्चे होंगे, वो क्या अपने बच्चों के लिए कौशल्या और केकई की तरह फिक्रमंद नहीं होंगी
? या उन्होंने ने नशा पी लिया होगा?

चित्रकूट में जब भरत अपनी सेना को लेकर राम से मिलने आते हैं तो लक्ष्मण और राम दूर से ही उन्हें देखते है। सेना और अयोध्या की ध्वजा देख वो विचार करते हैं कि लगता है भरत सेना लेकर हमारा वध करने आ रहा है, वो भरत से युद्ध करने की तैयारी करने लगते हैं। जी सौतेले भाई भरत से, मर्यादा पुरुषोत्तम राम और साथियों की ऐसी उम्मीद थी।

व्यवहारिक होकर सोंचे तो समझ आएगा कि लंकाविजय के बाद राम जब अयोध्या लौते तो भरत को राज वापस करना पड़ा क्योंकि, राम ने भारतवर्ष के सबसे प्रतापी और अजेय राजा, रावण का वध किया था। किष्किंधा के मंत्री हनुमान उनके मित्र थे। रावण को पराजित करने में मध्य-भारत के जंगलों में रहनेवाली जनजातियों और कबीलों ने राम की मदद की और वो उनके मित्र थे। राम के पास रावण से जीती गई आधुनिक तकनीक वाले वाहन, विमान और हथियार थे।

महाभारत तो रामायण के बाद की चीज है... वहां भी जब पांडव लौटे तो उनका कोई स्वागत नहीं हुआ। उन्हें युद्ध करना पड़ा। जबकि महाभारत काल, रामायण काल से ज्यादा जटिल और विकसित काल रहा था। तो राम जब लौटे होंगे तो उन्हें भरत ने बस यूं ही सत्ता सौंप दी
? नहीं क्या?

मनुष्य के व्यवहार करने के तरीके को कोई भी व्यक्ति अगर समझता हो वो इसे बस एक आदर्श और उच्च मूल्य की स्थापना की कोशिश में रचि कहानी बतलाएगा। मनुष्य हमेशा ही विजय दिवस मनाता है। अयोध्या, भरत का राज्य था
और जीत का जश्न राम का मनाया जाएगा? विचित्र नहीं है क्या
?

चलिए मान लेते हैं कि राम के प्रति भरत की जबरदस्त निष्ठा थी। तो एक सवाल है कि ये निष्ठा क्यों थी, इस निष्ठा की वजह क्या थी। क्यों होगी राम के प्रति भरत की निष्ठा, ऐसा क्या किया था राम ने भरत के लिए कि वो राम के प्रति एकनिष्ठ हो गए? पूरी रामायण में,
राम में भरत की अटूट निष्ठा की स्थापना के लिए कोई वजह नहीं बताई गई है। तो लिखनेवाले ने ये बात छोड़ दी... या मिटा दी।

लिखनेवाले ने भरत और राम के युद्ध की बात भी छोड़ दी.... या मिटा दी।

तो राम कथा कि सच्चाई की ये दशा है कि इसमें कल्पनाएं ही अब सच हो गईं है। और काल्पनिक सच्चाई का कोई भी ऐहितासिक साक्ष्य नहीं होता

दरअसल वक्त, चीजों को ऐसे और इतनी दफा बदल देता है कि उसकी कोई मौलिकता रह ही नहीं जाती है। चीजों की मौलिकता वही होती है, जहां से हम उसे जानना शुरू करते हैं।

हिमालय का पहाड़, करोड़ों साल पहले चीन और भारत के बीच समुद्र था। पर हम उसे पहाड़ मानते हैं क्योंकि हम यही जानते हैं।

तो राम का मंदिर वहीं बनना चाहिए जहां राम
पैदा हुए थे। राम पैदा कहां हुए थे’? इसका कोई ऐतिहासिक प्रमाण मुमकिन नहीं, लेकिन जहां और जब से हम ये जानना शुरू करते हैं कि राम यहीं पैदा हुए थे,
तो राम का मंदिर वहीं बनना चाहिए। बिना किसी मतभेद के।

इसे मुसलमानों को अपनी देखरेख में, अपने सहयोग से बनाकर हिन्दुओं के दे देना चाहिए। ये कहते हुए कि लो और खत्म करो ये सब
!

उनको ऐसा इसलिए नहीं करना चाहिए कि वो कमजोर हैं, या हार जांए। नहीं! लड़ाई और संघर्ष की, हार या जीत की  बात ही नहीं यहां, बात तो यहां, देश और राष्ट्र की बेहतरी के लिए है... देश को आगे बढ़ना चाहिए।

देश हित में इसे खत्म होना चाहिए, और इसके अलावा इसके खात्मे का कोई और तरीका फिलहाल मुमकिन नहीं दीखता।

राम का मंदिर बनाना चाहिए कि वो भारत के मुसलमानों की पहचान की भी बात है। पहले भी थी,  अब भी है, और आगे भी यही धरती... उनकी जमीन रहेगी, जैसे ये, इस धरती के हर पेड़-पौधे और व्यक्तियों की है।

ईसा यहां नहीं थे। मोहम्मद साहेब भी यहां नहीं थे। लेकिन दुनिया राम और कृष्ण को भारत से ही उत्पन्न जानती है।


मूर्ति पूजा से तौबा कर लेने से पहले भारतीय मुसलान, उसी विष्णु की और शिव की पूजा करते रहे होंगे। जैसे अब भी वो अपने गांवों में ग्राम देवताओं और कुल देवताओं की पूजा करते हैं। मजारों, पीर और फकीरों की करते हैं। ये अरबों का नहीं, भारत का संस्कार है।

भारत से बाहर उन्हें भी केवल मुसलमान नहीं, भारतीय मुसलमान के रूप में पहचाना जाता है। इस जमीन का कोई भी आदमी, कहीं जाए वो अपने खून से भारत को हटा नहीं सकता क्योंकि यही उसका इतिहास है।

मोहम्मद साहब में आस्था दुरुस्त है... लेकिन फर्ज कीजिए खुदा ना करें, उसी मोहम्मद साहेब की मक्का में अरब और भारतीय मुसलमानों की जंग छिड़ जाए तो भारत के हिन्दू किसकी तरफ होंगे? उन्हें किसकी फिक्र होगी, वो किसका साथ देंगे?

तो ये देश, यहां के हरेक बाशिंदे का है... यहां अमन चैन रहे और ये वास्तविक रूप सें सबको साथ ले तरक्की करे, इसके जरूरी है कि फालतू चीजों में ना उलझा जाए।

वो क्या है कि बहकावे में आ गये व्यक्ति को समझा सकना, मुश्किल ही नहीं, ना मुमकिन है। यही राम का जन्म स्थान है... ये बहकावा इतना गहरे पैठ चुका है कि इसे मिटा सकना अब तो करीब-करीब असंभव ही है। दुनिया भारत को ही राम के देश के रूप में जानती है तो वो कहीं ना कहीं तो पैदा हुए ही होंगे... जिसे मान लिया गया, उसे ही मान, उसे एक सम्माजनक स्थान दे, राष्ट्र का सिर ऊंचा कर लेना कोई अधर्म तो नहीं।

लड़ाई... दो व्यक्तियों, समूहों, संगठनों, पार्टियों की....जिस जमीन पर वो रहते हैं... उसकी साख खराब करती है, उसे बेइज्जत करती है। भारत के हिन्दू और मुसलमान संघर्ष करें तो इससे भारत बदनाम होता है, उसकी इज्जत जाती है। और भारत की इज्जत जाती है तो इसके हरेक कतरे की इज्जत जाती है....

ये हमारी गरिमा, सम्मान, रुतबे और साख की बात है।

 

Sunday, November 29, 2015

तमाशा - जरूर देखिएगा।



तो साईलॉक ने कहा...
इस बात का मतलब समझने के लिए आपको वेनिस और उसके मर्चेंट के बारे पता होना चाहिए। नहीं तो शेक्सपियर और उनका
मरचेंट ऑफ वेनिस तो पता होना ही चाहिए।

तमाशा ऐसी ही उच्च स्तरीय फिल्म है। जिसे भारत के गांव की और छोटे कस्बों की आबादी तो नहीं ही समझ पाएगी, ज्यादातर आम शहरी मध्यवर्गीय आबादी के भी समझ ये फिल्म नहीं आएगी। ये वही आबादी है जो आमिर खान को दो टके का अभिनेता और फिल्मकार बतलाकर गरियाना जानती है। सिनेमा, साहित्य और कला की औकात इसके लिए बस सौ रुपये का टिकट है।


छोटी से छोटी सूचनाओं के लिए गूगल के भरोसे निर्भर हो गई पीढ़ियों को तो बिना संदर्भ के कोई बात ही समझ नहीं आती है उसे संदर्भ रहित चीजे कैसे समझ आएगी?

एस्ट्रिक्स कौन है
?
गॉल विलेज कहां है?  उजरडो कौन हैं?  मोनिहर क्या है?

अगर ये नहीं मालूम है तो तमाशा की बहुत सी बातें नहीं समझ आएंगी, ना ही उनका मतलब।

--
हमारे विचारों में हमेशा ही अ-निरंतरता होती है। हम किसी भी एक बात पर लगातार एक मिनट से ज्यादा नहीं सोच सकते। कुछ देर बाद हम वापस उसी विचार पर भले आ जांए लेकिन एक मिनट के बाद ही हमारे विचार कहीं और चले जाते हैं, अगले मिनट वो फिर कहीं और चले जाते हैं। ये भटकाव एकदम स्वभाविक और निश्चित है। व्यक्ति को अपना ये व्यवहार कभी पता नहीं चलता कि वो उसी में डूबा रहता है। जैसे मछली को कभी पता नहीं चलता कि वो पानी में है।

तमाशा का मुख्य पुरुष किरदार वेद (रणवीर कपूर) अपने विचार की इस स्वाभाविक अनिरंतरता को
अस्वभाविक रूप से मुखर होकर अभिव्यक्त करता है। वो हम सब की तरह अस्वभाविक रूप से सहज रहने की कोशिश करने का ढ़ोंग तो करता है पर उससे हो नहीं पाता ऐसा। इसी से गंभीर बात बोलते-बोलते वो गाने लगता है... डॉन बनते-बनते वो पुलिस बन जाता है। प्यार से बातें करते, अचानक जोर से चीख उठता है। बेहद सम्मान से भरे होने पर अचानक अपमान कर बैठता। अपमान करते-करते, इज्जत से भर जाता है।  

वैसे ये हमारा स्वाभाविक रवैया होता है, लेकिन दिमाग के भीतर। कोई डांट रहा हमको, तो हम एक साथ विचारों की कई परतों से गुजर रहे होते हैं। सामनेवाले से सहमत होते हैं, असहमत होते हैं, उसपर गुस्सा आता है, उसकी चाल समझ आती है, उनपर दया आती है। उनके प्रति सम्मान होता है मन में, उससे डर लगता है... उसकी संवेदना, उसकी सहानुभूतियां, सबमें तैरते हुए हम उसके सामने खड़े रहते हैं। ये सब हमारे दिमाग के भीतर होता है, लेकिन अपनी छवि और बाहरी दुनिया के डर से हम उसकी अभिव्यक्ति नहीं करते। 

हां, जब ये डर नहीं होता, तो हम वैसे ही अभिव्यक्ति करते हैं। बेहद खुशी के वक्त और बेहद अवसाद या दुख की घड़ी में हम अपनी छवि की परवाह नहीं करते और अपने विचार ईमानदारी से अभिव्यक्त करते हैं, जैसे वो हैं।

वेद का ये किरदार जबरदस्त खूबसूरत और मौलिक है, कमाल का है। 

लेकिन उससे भी कमाल उसकी दोस्त, प्रेमिका या जो भी कहिए वो है... तारा। दुनिया की हर औरत को होना ऐसा ही चाहिए। पर रामायण से लेकर तमाशा तक, हम एक बुद्धिमान औरत की बस कल्पना ही करते आए हैं और आगे भी ऐसा ही होता रहेगा। जो चीजें मौजूद नहीं हैं, हम उसकी कल्पना करके ही उसकी मौजूदगी का सुख उठाते हैं। तारा वैसा ही किरदार है... जो सच में है तो नहीं, पर होना चाहिए हर किसी को वैसा ही।

एक लड़की को एक लड़का मिलता है। ठीक वैसा ही, जैसा और कोई नहीं है, जिसके लिए वो बनी है या जो, उसके लिए बना है। वो हैरान रह जाती है। और बस उसके साथ हो लेती है, बिना उस लड़के के अपने साथ होते, वो उस लड़के के साथ रहने लगती है। लगातार... चौबीस घंटे... जैसे इंसान, भगवान के साथ रहता है, वैसे ही। 

बाद में पता चलता कि ये लड़का तो मजूबर है, बेबस कोई और जीवन जीने के लिए अभिशप्त। तो वो ये सच्चाई उस लड़के को बताती है कि तुम क्यों शापित जीवन जी रहे, क्यो कर रहे ये पाप... वो लड़की उसे उस पाप से मुक्त करना चाहती ताकि वो पावन हो सके, आजाद, उनमुक्त। आखिरकार वो ऐसा कर लेती है।

विचित्र बात है कि कहानी तारा की है,  पर लगती है कि वेद की है।

कमाल ये है कि जैसे कहानियों में खुश होने के लिए, खुशियां भरे दृश्य और परिस्थितियों का इस्तेमाल होता। तकलीफ के दुख भरे हालात होते हैं। गुस्सा और बेबसी के लिए वैसे ही मौके बनाए जाते है। इन मौकों के चलते ही हम उन भावों की यात्राएं करते हैं। वैसे ही एक और भाव है बोरियत, एकरसता, एक रूपता। जीवन एक बोरिंग यात्रा हो गई है एकरसता से भरी... ये कैसे फील कराया जाय। ये फील कराया जा सकता है... वैसे ही हालात पैदा कर... अगर मूर्ख कहानीकार है तो आप इस बोरियत को, कहानी के किरदारों की बोरियत मान लेंगे। लेकिन कहानीकार अगर अदभुत हो, वो बोरियत आप मानेंगे नहीं, देखेंगे नहीं, उसे महसूस करने लगेंगे।


इंटरवल के पहले ऐसी ही बोरियत मसहूस होती है। ये वो हिस्सा है, जब कहानी, किरदार के जीवन की बोरियत की बात कर रही है। और आप सीट पर बैठे वो बोरियत इस तरह महसूस करते हैं, कि आपको फिल्म ही बोरिंग लगने लगती है। दरअसल फिल्म बोरिंग नहीं, वो फिल्म का प्रभाव है कि आप बोरियत अनुभव कर रहे। दरअसल ये तो उस कहानी के उस हिस्से की जबरदस्त कामयाबी है। ये सिनेमा का एक अदभुत आयाम है।

बैकग्राऊंड म्यजिक अदभुत है। फ्रांस तो कमाल दिखा है। दिल्ली ऐसी दिखती है, ये तो बेजोड़ बात है। रणवीर कपूर गजब के अभिनेता है, ये कहना बेमतलब है। लेकिन दीपिका के लिए सम्मान का ये आलम है कि आपको उनसे प्यार हो जाए। जबरदस्त।

सबसे बड़ी बात ये कि ऐसा धाकड़, गजब और महान निर्देशक... बिहारी है। इम्तियाज अली दरंभगा में पैदा हुए हैं और बिहार, झारखंड में ही पढ़े हैं। एकदम दार्शनिक फिल्म है। आपको सच्चाई उसमें दिखेगी। दुनिया के बेहतरीन फिल्मों का असर और वैसी ही है तमाशा।  

'मेरा नाम जोकर' अपने वक्त में स्वीकार नहीं की गई क्योंकि वो अपने वक्त से पहले की फिल्म थी। गुरूदत्त की फिल्मों में भी यही बात थी। 'कागज के फूल' और 'प्यासा' अपने वक्त में नहीं स्वीकार की गई, जबकि आज ये दोनों फिल्में भारतीय सिनेमा की पहचान हैं।

'तमाशा' वैसी ही एक फिल्म है...
अभी तो नहीं, लेकिन आनेवाली पीढ़ियों का हर व्यक्ति इसे जरूर देखेगा। वो इससे हमारे वक्त की विंडबनाओं के बारे में समझे, बूझेगा। 

बेहतर है कि आप भी इसे देख लीजिए...
सिनेमा हॉल में बस देख लीजिए। सिनेमा के बारे में किसी भी पूर्वाग्रह से मुक्त होकर एक झूले पर बैठे व्यक्ति की तरह देख लीजिए। फिल्म खत्म होने के बाद अपने और आसपास के जीवन से उसके दृश्यों, संवादों और परिस्थितियों को जोड़िए... आप हैरान रह जाएंगे।

आप विश्वास नहीं कर पाएंगे कि आप जो देखकर आए हैं, वो इतना अदभुत था। तो तमाशा उस लतीफे की तरह है जिसका पंच, कुछ देर के बाद समझ आता है।

रणवीर का किरदार वेद, एक किस्सागो से अपने जीवन की कहानी का भविष्य जानने पहुंचता है। जैसे हम अंगूठी, जन्मकुंडली और पता नहीं क्या-क्या से अपने जीवन की कहानी जानना चाहते हैं। तो वो किस्सागो रणवीर को जबरदस्त लताड़ता है... कि अपनी कहानी मुझसे पूछ रहा है, वो तो तुम्हारे ही भीतर है, मूर्ख। जबरदस्त विचार है।

पेड़ कैसा होगा, ये तो बीज और उस पेड़ के भीतर छुपी बात है, नहीं क्या
? भविष्य की कहानी तो वर्तमान और अतीत में दबा रहता है। कमाल है।  

मटरगश्ती गाने में देवानंद क्यों हैं
? सोचिएगा।
तारा जब वेद से अलग होती है तो कार में अपना सिर झटकती है... क्यों?

ऐसे कई सवाल हैं जिनका कई मतलब है... अब वो आप जानिए कि आपको अपने जीवन का कैसा और क्या अनुभव है, फिल्म से भी आप वहीं पा सकेंगे।


पालतू कुत्तों की फौज


हम पर तुम,   तुम पर खुदा... पिरामिडफूड-चेनअहार-श्रृंखला, बड़ी मछली, छोटी मछली को खाती है। वेगैरह-वेगैरह।
---
पत्रकार जनता की आवाज हैं। लेकिन सत्ता के नजदीक रहने की लालच ने इन्हें कुत्ता बना दिया है।
अपनी अगली दोनों टांगे उठा, मुंह खोल, जी बाहर निकाल लपलपाते,  लार टपकाते रहेंगेशायद कोई हड्डी मिल जाए। हड्डी के फिराक में उनकी पूरी निष्पक्षता और वस्तुनिष्ठता संदिग्ध है। 
वो पत्रकार हैं ही नहीं... सत्ता के पालतू कुत्ते हैं।

तानाशाह और दबंग डाकूओं की सबसे पहली नजर पहरेदारों पर होती है। वो सबसे पहले पहरेदार कुत्तों को लालच दे
नशीली दवा देकर प्रभावहीन करते हैं। प्रभावहीन करने से भी ज्यादा कामयाब चाल ये है होती है, कि  डाकू,  कुत्ते को ऐसी ट्रेनिंग दे दें कि वो मालिक के बदले डाकुओं के लिए काम करने लगें ट्रेनिग पाया कुत्ता, मालिक का सामान चोरी से बचाने के बदले, बिस्कुट की लालच में मालिक का ही सामान उठाकर डाकू को दे आया करता है।  


चालाक शासक यही करता है। 
वो जनता की आवाज को जनता से छीनकर, उसे अपनी आवाज बना लेता है। जनता को लगता है कि वो बोल रही हैशासक सुन रहा है। लेकिन सचमुच में शासक बोल रहा होता है और जनता केवल सुन रही होती है। जनता और शासक के बीच, बातचीत करवाने वाला भोंपू मीडिया, आवाज बदल देने की ये कला खूब जानता है और जनता चूतिया बनी रहती है। और अगर ये भोंपू  दलाली पर उतर आए तो...?

करीब-करीब हर छोटे-बड़े मीडिया हाऊस में आपको दो तीन ऐसे दल्ले मिल जाएंगे, जो सचमुच में दलाली का काम करते हैं। वो सरकार
, कंपनियों और ताकत की कुर्सी पर बैठे लोगों तक रिश्वत के रूप में हर वो चीज
पहुंचाते हैं, जिसकी कल्पना की जा सकती है

'खूबसूरत', 'मस्त' लड़की की 'कल्पना' सबसे आम और सहज बात है।

तेजी से ऊपर चढ़ने और आगे बढ़ने की दौड़ और दौर में नारी शरीर तो सहज, स्वेच्छा से और सुलभ उपलब्ध भी हैं
...
पैसा तो है ही। तो जनता की आवाज उठाने वाला ये महान स्तंभ गले तक भ्रष्टाचार के कीचड़ में डूबा हुआ है।
 

अब प्रधानमंत्री ने देश में प्रजातंत्र के इसी महान स्तंभ के पत्रकारों से बातचीत का कार्यक्रम रखा। प्रधानमंत्री बुलाएं और पत्रकार ना आए
ये तो जुर्रत और दुस्साहस की बात हो जाएगी! सो पत्रकार मुंह उठाए वहां पुहंच गये... जैसे पिछले साल भी पहुंच गए थेजाना भी चाहिए कि बातचीत ऐसे ही तो होती है। ये मौका भी था कि पता नहीं कब महात्मा मोदी की नजर पड़ जाए और किस्मत का सिक्का चमक जाए।


ऐसे पत्रकारों को आप जनता की आवाज नहीं समझें। ये सारे चमन चिंदीचोर, प्रधानमंत्री के साथ सेल्फी खिंचवाने के लिए एक दूसरे पर ऐसे गिरते पड़ते रहेजैसे वो प्रधानमंत्री नहीं, सिनेमा के हीरो हैं। 

प्रधानमंत्री जनता का सेवक हैउसमें जनता की तकलीफ और भलाई दिखनी चाहिए। पर उनके भोंपू... ये लोग, प्रधानमंत्री को बस एक चमचमाती मूर्ति के रूप में स्थापित कर देना चाहते हैं। ताकि उनके नाम से कुछ कमाई हो। चापलूसी और चमचागीरी की हद है।


ये ठीक वैसे ही है...
जैसे हमारे माननीय प्रधानमंत्री, अमेरिका में चचा ओबामा और जुकर भैया के साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए उनके गले पड़े जा रहे थे।


सत्ता, पैसे और मौके के लोभ में गले तक लिपटे
, ऐसे पत्रकार जब देश के बारे में बात करते हैं तो ये बेहद खतरनाक है। क्योंकि ये धोखेबाज हैं। पता नहीं इनके; किस मूव का, क्या मतलब हो, और उसमें इनका क्या हित सध रहा हो? ये लोग भरोसे के लायक नहीं, बड़ा से बड़ा पत्रकार भी... संपादक और अखबारों के मालिक भी।

आप मीडिया से जुड़े किसी भी पत्रकार से भीतर की बात कीजिए, तकलीफ में ढूबा, वो आपको ऐसी सच्चाईयां बतलाएगा कि दिमाग घूम जाएगा..

कई साल पहले, तब बालासाहब ठाकरे जिंदा ही थे। एक महान न्यूज चैनल में एक बार इयर-एंडर बनाया जा रहा था। उसमें वोटिंग की सुविधावाला एक कार्यक्रम था, जिसका टाइटल था जीरो नंबर वन। जनता को वोट देकर तय करना था कि वो उस साल का सबसे नाकाम और काहिल शख्स किसे मानती है। विकल्पों में बाल ठाकरे का भी नाम था। बस इतने से ही शिवसेना के सिपाहियों को आग लग गई और उनके गुंडे (शिव सैनिकों को सैनिक पुकारना भारतीय सेना के जवानों का अपमान है) तो उसके गुंडे,   चैनल के दफ्तर पहुंच गए और भीतर घुसकर तोड़फोड़ करने के लिए मेन फाटक पर हंगामा करने लगे। जगह मुंबई थी, और शिवसेना के गुंडों ने कुछ दिन पहले ही जी न्यूज के दफ्तर में तोड़फोड़ की थी। सो जब ऊपर संपादक और उस वक्त के शिफ्ट इंचार्ज तक ये खबर गई तो दोनों के चेहरे की हवाईयां उड़ने लगीं। जैसे हेडमास्टर के सामने खड़ा होने में पांचवी क्लास के बच्चे की दशा होती है। या जैसे आपके सामने साक्षात मौत खड़ी हो और आपको समझ में नहीं आ रहा हो कि करना क्या है? ऐसा इसलिए था कि उनका कोई स्टैंड ही क्लियर नहीं था। फौरन से उस कार्यक्रम का प्रोमो, ऑफ एयर कर दिया गया।

ये घटना देख समझ मैं शर्म से जमीन में गड़ गया। बहुत कोफ्त हुई कि रीढ़हीन, ऐसे कायरों की भीड़ में शामिल होने से बढ़िया है, आत्महत्या कर ले आदमी। जीवन के अंत में जब मृत्यू-शय्या पर लेटा होऊंगा तो अपने बच्चों को अपने जीवन के बारे में क्या जवाब दूंगा, क्या मुंह दिखाऊंगा?

जो सही भी है। बच्चों के लिए स्टैंड लेने का काम हमारा है
, चाहे नतीजा जो भी हो। अपने बच्चों के प्रति यही हमारी सबसे बड़ी और महान जिम्मेदारी है। वर्ना बच्चे पाल... तो जानवर भी, 
लेते ही हैं। बच्चों के लिए एक बेहतर दुनिया बनाने के लिए ईमानदार और निडर होकर सच्चाई के साथ खड़ा होना और उसपर अडिग रहना बेहद जरूरी है।

लेकिन जिन लोगों का काम सच्चाई की स्थापना है अगर वो ही चापलूसों की फौज हो जाए तो ये समाज दिशाहीन और किसी सिरफिरे के हाथ खेला जानेवाला खिलौना भर रह जाएगा। हर इंटरव्यू से पहले ऑफ द रिकॉर्ड सेटिंग करनेवालों की ये भीड़, देश के लिए कैंसर से भी ज्यादा भयानक है।

ऐसा नहीं कि ये फसल केवल मोदी जी के खेत में उग रही है। दरअसल दलाली का ये धंधा... कांग्रेस के काल से ही शुरू हुआ है।
 
इस काम में उस पार्टी ने भी खूब योगदान दिया है। वर्ना एक दो कौड़ी का पत्रकार आज करोड़पति नहीं हो गया होता। कुछ लोग केवल एक पार्टी की तरफदारी कर महान और भारत रत्न होने के कगार तक नहीं पहुंच गए होते। तो कांग्रेस के कदमों पर बीजेपी की सरकार चले तो ये नई बात तो नहीं। क्योंकि मूलरूप से दोनों एक ही हैं... हां, एक स्वतंत्र राष्ट्र के लिए ये खतरनाक जरूर है।

पत्रकारों के इस बेशर्मी भरे व्यवहार से हमारे
, अपने बच्चों के लिए किए जाने वाले हमारे सारे काम बेकार और बेमतलब हो जाएंगे। हम जितनी ही खाईयां पाटते जाएंगे, ये सिरफिरे उतने ही गहरी खाईयां खोदते जाएंगे।


इन चापलूसों की फौज से, हम उम्मीद नहीं कर सकते हैं कि ये हमारी लड़ाईयां लड़ सकते हैं। ऐसा किया तो
 लड़ाई शुरू होने से पहले ही हमारी हार... तय है।

वैसे इससे हमको तो कोई फर्क नहीं पड़ेगा। हम तो निकल लेंगे और हमारी करतूतों की वजह से हमारे बच्चों की क्या दशा हो रही होगी
, ये देखने जानने हम मौजूद तो होंगे नहीं, हमको क्या मतलब। नहीं क्या?

तो हे महान इंसान! अपने वक्त काल में तू केवल अपनी फिक्र कर और बच्चों को झोंक दे एक महान दलदल में... तड़पकर छटपटाते रहने को। 
                                                                                             

 

Tuesday, November 24, 2015

ये ऐसा ही देश है...



किसी मुसलमान को इस देश के बारे में बोलने का हक नहीं।  है क्या?

1947 में मुसलमानों की एक पूरी खेप, देश छोड़कर जा चुकी है,  तो भारत की जमीन को अपना समझ यहां रह गए मुसलमान,  देश छोड़ने की बात भी नहीं कर सकतेक्योंकि साबित है कि मुसलमान तो देश छोड़कर जा सकते हैं... 

और वो जो बिना साबित किए ही देश छोड़ कर जा चुके हैंउनके बारे में क्या ख्याल हैब्रिटेन का नागरिककांग्रेसी छोरा तो इस देश में रह कर भी विदेशी है। बहुत से लोग और भी हैं जो बेहतर हालत की तलाश में देश छोड़कर जा चुके हैं। 

कुछ ने तो विदेशी नागरिकता भी ले ली है। वो दूसरे देशों में राजनीतिक और वैज्ञानिक हिस्सेदारी कर रहे हैं... और भारत उनपर गर्व से दावेदारी करता है। कल्पना चावला, सुनीता विलियम्स भारत छोड़ कर चली गईं  इसी से वे... वो सब कर पाईं, जो वो कर पाईं। वे यहां होतीं तो किसी सरकारी शोध संस्थान के दफ्तर में सरकार के अनुदान नहीं मिलने का रोना रोतीं। इस देश के रीसर्च इंस्टीट्यूट में लाखों वैज्ञानिक यही कर रहे हैं। उनके पास बेहतर मौका और सुविधाएं नहीं हैं। बेईमानी, भ्रष्टाचार और झूठ ने यहां की हालत बेहद बुरी कर रखी है। 

विदेश जाकर हमारे महात्मा मोदी, भारत छोड़ चुके, जिन लोगों से बेशर्मी से पैसा जुटा रहे हैं, वे अप्रवासी भारतीय दरअसल, देश छोड़कर चले गए लोग हैं। कभी पूछा उनसे कि वो देश छोड़कर क्यों चले गए

कुछ ने तो विदेशी नागरिकता भी ले ली है। वो दूसरे देशों में राजनीतिक और वैज्ञानिक हिस्सेदारी कर रहे हैं... और भारत उनपर गर्व से दावेदारी करता है। कल्पना चावला, सुनीता विलियम्स भारत छोड़ कर चली गईं  इसी से वे... वो सब कर पाईं, जो वो कर पाईं। वे यहां होतीं तो किसी सरकारी शोध संस्थान के दफ्तर में सरकार के अनुदान नहीं मिलने का रोना रोतीं। इस देश के रीसर्च इंस्टीट्यूट में लाखों वैज्ञानिक यही कर रहे हैं। उनके पास बेहतर मौका और सुविधाएं नहीं हैं। बेईमानी, भ्रष्टाचार और झूठ ने यहां की हालत बेहद बुरी कर रखी है।

कभी पूछा उनसे कि वो देश छोड़कर क्यों चले गएबिलकुल वही बात और वजह उनकी भी थी, जो एक मुसलमान आमिर खान कह रहा है। 

तो विदेशों में बेहतर जीवन जी रहे लोग, दरअसल भारत छोड़कर चले गए लोग ही हैं। वो लोग... भारत की जमीनयहां की निराशाजनक हालात से हताश होकर, यहां से गए है। जैसे बिहारीबिहारी से बाहर जाते हैं। जैसे मारवाड़ीराजस्थान से बाहर गए थे। जैसे पंजाबी, पंजाब से बाहर आए। 

हालात से निराश होकर भी, जो लोग जमीन नहीं छोड़ते, वो मराठीमध्य प्रदेश और तेलुगू किसानों की तरह आत्महत्याएं करते हैं। खेती की हालत बिहार में भी अच्छी नहींबाकी राज्यों की तरह ही और कहीं-कहीं तो उनसे भी बदतर हैलेकिन वहां किसान आत्महत्या नहीं करते, क्योंक्योंकि पलायन उनका हथियार है। वो जिस हालात को बदल नहीं सकतेउससे निराश हो आत्महत्या नहीं करते, वहां से निकल जाते हैं। कभी सोचा कि किसान आत्म-हत्या क्यूं करता है?

एक वक्त आता है कि हालात में सुधार की गुंजाइश ही नहीं रहती है। सुधार किसी एक के बूते की बात, तो नहीं ही रहती है। किसी को मेरी बात बकवास लग रही हो तोवो माई का लाल... यमुना का पानी पी कर दिखाए। अपनी दस साल की बच्ची को भारत में किसी जगह... अकेले छोड़कर दिखाए ।  

एक चोर पकड़ा जाए तो उसकी जान लेने सैंकडों लोग जमा हो जाकर उसे पीट-पीट कर मार देंगे। गाय के नाम पर सैंकड़ों लोग एकजुट हो जाएंगे। लेकिन उसी गाय को बेहतर जीवन देने की बात हो... तो उनको अपना घर-परिवार और जिम्मेदारियां याद आने लगती है। गंगा साफ करनी हो... यमुना का पानी, बिसलरी जितना साफ कर लेना हो तो उनकी फटने लगती है।

साफ करना तो दूर... हरामखोर अपने घर के देवताओं की गंदगी... फेंस लगा देने के बाद भी... बीवी-बच्चे समेत यमुना और गंगा के पुलों पर खड़ा होकर नदी में फेंकते रहेंगे। कमाल ये है कि आनेजाने वाले महान देश-भक्तों को इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। 

और आपको लगता है ये देश रहने लायक है?
ये कीड़ों का देश है।  गू में जैसे वो बिलबिलाते रहते हैं, वैसे ही पिल्लू जैसे लोगों का देश।
भ्रष्टाचार के खिलाफ नाटक करनेवाले लोगों से पूछिए कि वे अपना काम निकालने के लिए सरकारी दफ्तरों में पैसे क्यों देते हैं। केजरीवाल नाम का चूतियापा, किस चुतियापे की पैदाईश हैवो तो भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ा था, और अब पक्का है कि अपना टर्म पूरा करते-करते वो, देश की भ्रष्ट व्यवस्था का काबिल, कामयाब और बाकी लोगों की तरह ही घाघ राजनेता हो जाएगा।

देशभक्ति का नाटक मत कीजिए... ये देश रहने लायक नहीं है... सवा अरब नागरिकों मे से तीन चौथाई से भी ज्यादा लोगों की यही चाह है कि वो अमेरिका, यूरोप, जापान, सिंगापुर, खाड़ी देशों में जाकर बस जांए। वो तो मजबूरी है कि लोग यहां फंसे हुए हैं। अपने सीने पर हाथ रखकर सोचिए कि क्या आप भी सपरिवार, माता-पिता बाल-बच्चों समेत यूरोप, कनाडा, अमेरिका में नहीं बस जाना चाहेंगे?

ईमानदारी से विचार कीजिएगा कि -  क्या भारत की राजनीति, स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक रवैये और प्रचलनों से आप नाखुश हो, कर कई बार ये नहीं कह चुके हैं कि इस देश का कुछ नहीं हो सकताहर इंजीनियर, हर डॉक्टर, हर प्रोफेसर, हर वैज्ञानिक भारत छोड़ देना चाहता है... हर छात्र, हर बच्चा चला जाना चाहता है यहां से... क्यों?

किसानों के पास भी उपाय नहीं है, वर्ना वो भी अमेरिका में जाकर खेती करते... जरा अमेरिकी किसानों की दशा और सुविधाएं देखिए। क्या फर्क है भारत और अमेरिका मेंदरअसल प्राकृतिक रूप से भारत... अमेरिका से ज्यादा समृद्ध और धनी है। ...लेकिन लोग यहां के चूतिया हैं और नीति-निर्धारक तो चूतियों की फौज है। 

हां ये देश चूतियों का देश है तभी...
कोई ईमानदार इंजीनियर अपनी ईमानदारी के लिए मारा जाता है। तभी किसी पत्रकार को सच बोलने के लिए जान देनी पड़ती है। तभी कोई पुलिस अधिकारी को सच्चाई का साथ देने की सजा दी जाती है। तभी कोई हमारखोर अपराधी जेल से देश चलाता है। 

ये चूतियों का देश है और आमिर खान ने सही कहा है... 
हर विवेकशील पिता को अपने बच्चे के लिए यहां असुरक्षा और अनिश्चितता के अलावा कुछ नहीं मिलता। सोचिएगा जरा कि क्या आपको लगता है कि आपकी बेटी सुरक्षित है यहां? उसका भविष्य सुखमय, चिंता रहित और सुनिश्चित
तभी को लालू और मोदी यहां नेता चुने जाते हैं। हमें अखिलेश, मायावती, ममता, जयललिता, केजरीवाल जैसों में चुनाव करना पड़ता है। तेज प्रताप यादव, तेजस्वी यादव हमारा मंत्री हो जाता है। तभी तो स्मृति ईरानी, अरुण जेटली यहां मंत्री बन देश का भाग्य तय करते हैं। तभी व्यापम् में सैकड़ों लोग मरते हैं।

तभी राजीव गांधी जैसे व्यक्ति को केवल सहानुभूति में प्रधानमंत्री बना दिया गया। तभी तो उनकी विधवा सोनिया गांधी जैसी औरत ने दस बरसों तक, एक चापलूस मुसलमान, अहमद पटेल के बूते देश को भ्रष्टाचारियों के हाथ बंधक बनाए रखा।

हां ये देश चूतियों का देश है तभी...
कोई ईमानदार इंजीनियर अपनी ईमानदारी के लिए मारा जाता है। तभी किसी पत्रकार को सच बोलने के लिए जान देनी पड़ती है। तभी कोई पुलिस अधिकारी को सच्चाई का साथ देने की सजा दी जाती है। तभी कोई हमारखोर अपराधी जेल से देश चलाता है।

ये चूतियों का देश है और आमिर खान ने सही कहा है...
हर विवेकशील पिता को अपने बच्चे के लिए यहां असुरक्षा और अनिश्चितता के अलावा कुछ नहीं मिलता। सोचिएगा जरा कि क्या आपको लगता है कि आपकी बेटी सुरक्षित है यहां? उसका भविष्य सुखमय, चिंता रहित और सुनिश्चित
तभी को लालू और मोदी यहां नेता चुने जाते हैं। हमें अखिलेश, मायावती, ममता, जयललिता, केजरीवाल जैसों में चुनाव करना पड़ता है। तेज प्रताप यादव, तेजस्वी यादव हमारा मंत्री हो जाता है। तभी तो स्मृति ईरानी, अरुण जेटली यहां मंत्री बन देश का भाग्य तय करते हैं। तभी व्यापम् में सैकड़ों लोग मरते हैं।

तभी राजीव गांधी जैसे व्यक्ति को केवल सहानुभूति में प्रधानमंत्री बना दिया गया। तभी तो उनकी विधवा सोनिया गांधी जैसी औरत ने दस बरसों तक, एक चापलूस मुसलमान, अहमद पटेल के बूते देश को भ्रष्टाचारियों के हाथ बंधक बनाए रखा।

आपको लगता है कि आप बीमार पड़ें और आप जहां भी हैं वहां ही आपका सही इलाज हो पाएगा?
पिछले दो महीने के भीतर अपने ही रिश्ते-नाते में चार ऐसे मामले आए हैं, जहां चूतिए डॉक्टरों ने मरीज को कुछ नहीं होने के बाद भी, उनके दस से पंद्रह लाख खर्च करवाए। पैसों के लिए गलत दवाएं और इलाज दे देकर ठीक-ठाक व्यक्ति को मौत के मुंह तक पहुंचा दिया। एक मामले में तो मर गए मरीज की लाश का भी इलाज करते रहे और उसके सवा लाख रुपए लिए। ये केवल चिकित्सा ही नहींशिक्षा व्यवस्था की यही दशा है। राजनीति की यही हालत है। पर्यावरण की यही दशा है। उद्योग और खेती में भी यही हालत है...

सबको मालूम है... सब जानते हैं कि समस्याएं हैं और ऐसी हैं, इस तरह से हैं... फिर भी ये सब ठीक नहीं हो रहा है.... काहे?  काहे कि ये चूतियों का देश है।

चूतिया राजनेताओं के चूतियापे पर चूतिया जनता लड़-मरती है।

चूतिया नौकरशाहों के चूतियापे की कीमत चूतिया जनता चुकाती रहती है। चूतिया नीति-निर्धारकों के चूतियापे की सजा मासूम बच्चे भोगते रहते हैं। चूतिया बाबाओं के चूतियापे में फंस भोले-भाले धर्मनिष्ठ लोग, चूतिया बने रहते हैं। चूतिया राजनेता और रक्षा अधिकारी अपने चूतियापे में बरगला कर ईमानदार और देश भक्त सैनिकों की जान लेते रहते है। 
आंतकवाद, भ्रष्टाचार, बेईमानी का चूतियापा क्यों हैं यहां चूतिया राजनेताओं के चूतियापे पर चूतिया जनता लड़-मरती है। चूतिया नौकरशाहों के चूतियापे की कीमत चूतिया जनता चुकाती रहती है। चूतिया नीति-निर्धारकों के चूतियापे की सजा मासूम बच्चे भोगते रहते हैं। चूतिया बाबाओं के चूतियापे में फंस भोले-भाले धर्मनिष्ठ लोग, चूतिया बने रहते हैं। चूतिया राजनेता और रक्षा अधिकारी अपने चूतियापे में बरगला कर ईमानदार और देश भक्त सैनिकों की जान लेते रहते है।आंतकवाद, भ्रष्टाचार, बेईमानी का चूतियापा क्यों हैं यहां चूतिया राजनेताओं के चूतियापे पर चूतिया जनता लड़-मरती है। चूतिया नौकरशाहों के चूतियापे की कीमत चूतिया जनता चुकाती रहती है। चूतिया नीति-निर्धारकों के चूतियापे की सजा मासूम बच्चे भोगते रहते हैं। चूतिया बाबाओं के चूतियापे में फंस भोले-भाले धर्मनिष्ठ लोग, चूतिया बने रहते हैं। चूतिया राजनेता और रक्षा अधिकारी अपने चूतियापे में बरगला कर ईमानदार और देश भक्त सैनिकों की जान लेते रहते है।

आंतकवाद
, भ्रष्टाचार, बेईमानी का चूतियापा क्यों हैं यहांकाहे कि ये चूतियों का देश है। 
यहां एक डीजीपी कहता है कि अपराध नहीं रोके जा सकते हैं। बलात्कार पीड़िता की फरियाद के जवाब में एक अहंकारी मंत्री कहता है कि ऐसे अपनी इज्जत उछालोगी को समाज को क्या मुंह दिखाओगी।
 

ये चूतियों का देश नहीं है क्या?अब ये मत कहिएगा कि ये तो हर देश में हैं... तो हर देश में तो अच्छी चीजें भी है,  बेहतर स्वास्थ, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा... तो वो काहे नहीं है यहां। उसकी नकल क्यों नहीं होती... जो चूतियापे की नकल और उसमें बराबरी का तर्क देंगे?  

मैं भी इन्हीं चूतियों जैसा... चूतियापे में फंसा हूं। जी तो करता रहा है कि
 श्रीकृष्ण की महाभारत करवा, इस पूरे देश को श्मशान बना, किसी जंगल में मारा जाऊं। ताकि फिर से नई फसल हो... नया सूरज निकले, नया सवेरा हो। पर भगवान नहीं हूं, सो चूतिया ही हूं। 

हर गांव के लोग शहर चले आए हैं... क्यों
मैं भी इन्हीं चूतियों जैसा... चूतियापे में फंसा हूं। जी तो करता रहा है कि
 श्रीकृष्ण की महाभारत करवा, इस पूरे देश को श्मशान बना, किसी जंगल में मारा जाऊं। ताकि फिर से नई फसल हो... नया सूरज निकले, नया सवेरा हो। पर भगवान नहीं हूं, सो चूतिया ही हूं।

हर गांव के लोग शहर चले आए हैं... क्यों
?अपने गांवों के बारे में क्या राय है उनकीबिलकुल वही राय, जो आमिर खान की देश के बारे में हैं। गांव छोड़ चुके सारे गांववाले, और जो गांव में रह गए हैं वो भी.... सब एक सुर में एक ही बात कह रहे हैं कि गांव अब मर गए हैं, वहां कोई सुविधा नहीं, सहूलियत नहीं, जीवन नहीं. मौका नहीं, तरक्की नहीं। कुछ भी नहीं। 

वैसे में सवा अरब की आबादी में
 गिनकर केवल सौ चित-खोपड़ी लोग मिलेंगे आपको, जो गांवों को और हालात को खुशहाल बनाने में लगे हुए हैं। 1,30.00,00.000 में 100.... क्या अनुपात है।
एक बाल्टी में सवा अरब छेद कर दीजिए और उसमें से एक छेद जितना ही बारीक
, सौ और नए छेदकरउनके जरिए बाल्टी में पानी भरने की कोशिश कीजिए। है औकात बाल्टी भर लेने कीकर पाएंगेहो पाएगातो झूठ का चुतियापे का तर्क मत दीजिएगा। 

देश की दशा आईसीयू में पड़े मरीज की तरह है
, जो ऑक्सीजन के सहारे जिंदा भर है। पर आईसीयू के बेडपर जिंदा आदमी का जीवन, जीवन नहीं होता। आमिर ने सही कहा है। 

अब कश्मीर का कोई शरणार्थी पंडित आमिर के खिलाफ बोले तो वो पूर्वाग्रहित है। सजा भोग रहा व्यक्ति न्याय
 की बात नहीं, बदले की बात करेगा। अनुपम खेर वही हैं। परेश रावल तो बीजेपी के सांसद है। आमिर की बात बीजेपी, कांग्रेस के विरुद्ध नहीं, उन्हें ये बात अपने खिलाफ लग रही है। लेकिन सच... बीजेपी या कांग्रेस के खिलाफ नहीं है। सच दरअसल इस देश, इस समाज के ही खिलाफ है।

सच अगर कड़वा लग रहा है
, तो उस सच को नकारिए मत, डिनाई मत कीजिए, उसे जस्टिफाई मत कीजिए... उसे बदलिए । पर ऐसा होगा नहीं क्योंकि... 

मुझे काऊंटर करने के पहले
, अपने कॉलर को ठीक से चेक कीजिएगा कि वहां मैल नहीं हो... गिरबां में झांक लीजिएगा अपने, तब ही बोलिएगा, हां ! देश की दशा आईसीयू में पड़े मरीज की तरह है, जो ऑक्सीजन के सहारे जिंदा भर है। पर आईसीयू के बेडपर जिंदा आदमी का जीवन, जीवन नहीं होता। आमिर ने सही कहा है। अब कश्मीर का कोई शरणार्थी पंडित आमिर के खिलाफ बोले तो वो पूर्वाग्रहित है। सजा भोग रहा व्यक्ति न्याय की बात नहीं, बदले की बात करेगा। अनुपम खेर वही हैं। परेश रावल तो बीजेपी के सांसद है। आमिर की बात बीजेपी, कांग्रेस के विरुद्ध नहीं, उन्हें ये बात अपने खिलाफ लग रही है। लेकिन सच... बीजेपी या कांग्रेस के खिलाफ नहीं है। सच दरअसल इस देश, इस समाज के ही खिलाफ है।सच अगर कड़वा लग रहा है, तो उस सच को नकारिए मत, डिनाई मत कीजिए, उसे जस्टिफाई मत कीजिए... उसे बदलिए । पर ऐसा होगा नहीं क्योंकि...ये तो चूतियों के द्वारा, चूतियों के खातिर, चूतियों के लिए, चूतियों पर शासित... चूतियापे से भरा, चूतियों का देश है। तभी तो चूतिया लोगों ने मोदी से प्रचार करवाकर, बिहार में चूतियों की सरकार बनवा दी और अब उन्हीं बिहारियों को चूतिया पूकार रहे हैं। मुझे काऊंटर करने के पहले, अपने कॉलर को ठीक से चेक कीजिएगा कि वहां मैल नहीं हो... गिरबां में झांक लीजिएगा अपने, तब ही बोलिएगा, हां !